जनचेतना यात्रा के माध्यम से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने किया राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद

उदयपुर। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जनचेतना यात्रा के जरिए राष्ट्रीय पार्टी रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया—अठावले (आरपीआई—अठावले)ने राजस्थान के चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जनचेतना यात्रा के माध्यम से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अठावले) प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने में जुट चुकी है। इसी भाव से अंबेडकर जयंती के दिन शुक्रवार को हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप से आशीर्वाद के साथ जनचेतना यात्रा की शुरुआत हुई।


जनचेतना यात्रा का नेतृत्व पार्टी के राजस्थान प्रभारी एडवोकेट (डॉ.) नितिन शर्मा एवम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधामोहन सैनी कर रहे हैं। इस यात्रा में समूचे राजस्थान से पार्टी के मुख्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें महासचिव विमल श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ. संजीव गौर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आजाद खान, राज्य संयोजक नफीस, उपाध्यक्ष चेतन सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी धनंजय सिंह धनखड़, जयपुर अल्पसंख्यक अध्यक्ष रहीम काजी, संभाग उपाध्यक्ष दिनेश वीरवाल, प्रदेश सचिव कमल सिंह, हीरालाल गायरी एवम कोषाध्यक्ष शीतल जैन सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। डॉ. शर्मा का कहना है कि जनचेतना यात्रा के पहले चरण की शुरूआत शुक्रवार को हल्दीघाटी से शुरू हुई, जो उदयपुर शहर से होकर मावली जाएगी।
पार्टी अंबेडकरजी के विचारों को जनता तक लेकर भी जाएगी
डॉ. शर्मा ने बताया कि जनचेतना यात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विचारों तथा संविधानिक मूल्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए तथा इस विचारधारा के लोगों को जोड़ें, चाहे वह किसी भी दल का हो।
जयपुर में पार्टी का महासंगम 18 जून को, मंत्री अठावले करेंगे संबोधित
उन्होंने कहा कि जयपुर में 18 जून को महासंगम है, जिसमें दो सौ विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक लाख लोग जुटेंगे। इस महासंगम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्यमंत्री रामदास अठावले संबोधित करेंगे।
चालीस से पचास सीटों पर निगाह
डॉ. शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे जोश के साथ उतरेगी। फिलहाल सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कराए गए सर्वे के आधार पर माना जा रहा है कि पार्टी चालीस से पचास सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ सकती है। हालांकि इसका निर्णय महासंगम के बाद जयपुर में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा। तब तक पार्टी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा वाले लोगों को जोड़ने में जुटी है।
बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित अंबेडकरवादी विचारक
डॉ. शर्मा ने बताया कि अंबेडकरवादी विचारकों को पार्टी प्रदेश भर में सम्मानित करेगी। जिसके तहत शुक्रवार को जनचेतना यात्रा जब मावली पहुंची तब मावली में अंबेडकरवादी विचारक खेमराज कदेला एवम अंबेडकर शिक्षक संघ के सुरेश देशबंधु को भगवान बुद्ध की मूर्ति के साथ सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!