फतहनगर। मोरठ ग्राम पंचायत के मानखंड गांव में सती माता के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्यक्रम भक्ति भाव एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मानखंड निवासी नारायणलाल पालीवाल, भगवती लाल,देवकिशन पालीवाल,नाथुलाल,कालूलाल, मांगीलाल,जगदीश पालीवाल,सूर्य प्रकाश पालीवाल,अशोक पालीवाल,रमाकांत पालीवाल रहे।
सती माता के जीर्णोद्धार में पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था पिछोली उदयपुर की कार्यकारिणी को भी आमंत्रित किया गया। पालीवाल समाज संस्था उदयपुर की कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की जिनमें प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल,मीडिया प्रभारी महेश जोशी, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पालीवाल,त्रिभुवन पालीवाल भी इस पावन समारोह में सम्मिलित हुए। सती माता के जीर्णोद्धार का यह कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर अतिथियों का तिलक एवं शाॅल ओढा कर स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की कार्यकारिणी की बैठक भी रखी गई। इस समारोह में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। उनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पालीवाल संगठन के अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित,महामंत्री सेवाराम बागोरा,कोषाध्यक्ष उमेश जोशी,उथनोल चोखला के अध्यक्ष पूर्णाशंकर,उपाध्यक्ष लहरीलाल दवे, महामंत्री जीवराज, उथनोल चोखला के उपाध्यक्ष जगदीश पालीवाल,बागोल चोखला अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, मंत्री सुंदरलाल पुरोहित, श्यामलाल जोशी,आमेट चोखला के अध्यक्ष पारस, राजनगर चोखला के महामंत्री राकेश पालीवाल भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद् ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
