उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के सहयोगी संगठन श्री अखिल भारतीयवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा भगवान ऋषभदेव जैन में जयंती समारोह की तैयारियों हेतु सभी समाजप्रमुखों सभी युवा मण्डलों ,महिला मंडलों व संस्थान के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक नेमिनाथ जैन मंदिर में रखी गई।
श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के अध्यक्ष श्री निर्मल मालवी ने बताया कि इस बैठक में प्रमुखता से सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री शांतिलाल वेलावत, परामर्श प्रमुख श्री महेन्द्र टाया ,सेठ शांतिलाल गदावत,ऋषभ जंसीगोत, सुमतीलाल वालावत, जनक राज सोनी , अशोक गोधा, दिनेश सोनी, रमेश शाह, सुंदरलाल डागरिया, सुरेश पद्मावत, राजेश बड़जात्या, अशोक अग्रवाल, दिनेश नागदा, शांतिलाल नागदा, योगेश अखावत, राजेश परतियोत एवं समस्त युवा संगठन के अध्यक्ष व मंत्री सभी महिला संगठनों के अध्यक्ष व मंत्री तथा संस्थान के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।
शांतिलाल वेलावत व महेन्द्र टाया ने सभी समाज प्रमुख जनों से आह्वान किया की ऋषभदेव जयंती के सभी कार्यक्रमों में सभी समाज जनों को सपरिवार निमंत्रण पहुँचावे। समाज प्रमुखों के पास निमंत्रण पत्र पहुँचाने की जिम्मेदारी संस्थान के उपाध्यक्षों दी गई। संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी ने बताया कि इस बार 8 मार्च रविवार शाम को 7 बजे एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम सुखाड़िया रंगमंच टाउनहाल उदयपुर पर आयोजित किया जाएगा। जिसका प्रबंधन,संचालन आतिथ्य, सभी महिला शक्ति द्वारा ही किए जाएंगे। संस्थान के कार्याध्यक्ष शांतिलाल गंगावत व महामंत्री राजेश देवड़ा ने बताया कि जन्मजयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम 12 मार्च 2026 को टाउन हॉल प्रांगण में होगा संस्थान के मंत्री गौरव गनोडिया कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र दामावत कोषाध्यक्ष अशोक गोदडोत ने बताया कि मीटिंग में उपस्थित सभी महानुभाव ने संयुक्तरूप से निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
भगवान ऋषभदेव जन्म जयंती समारोह की तैयारियों पर समाज प्रमुखों की मीटिंग व निमन्त्रण पत्रिका का विमोचन
