साबला में दिव्यांगजन पंजीयन शिविर का शनिवार को आखिरी दिन
डूंगरपुर, 1 मार्च। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड के तहत जिले में दिव्यांगजनों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का सिलसिला जारी है। जिले के साबला उपखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में शुक्रवार को शिविर के दूसरे दिन भी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करवाए गए। उपखंड अधिकारी साबला सुनील कुमार कटेवा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 241 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 96 दिव्यांगजन ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी किए गए। 39 रोडवेज पास के लिए आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, संयुक्त सहायता योजना के 9 आवेदन तैयार किए गए।
शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सुवेरिया, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सान्या दत्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ श्वेता मीणा, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कटेवा, खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नागेंद्र सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कल्पित शर्मा, खंड कार्यक्रम प्रबंधक जफर हमीद, सहायक लेखाधिकारी देवकृष्ण अहारी, वरिष्ठ सहायक वीरेन्द्र सिंह, छात्रावास अधीक्षक सुखलाल रोत, कल्पेश खांट ने सेवाएं दी। शनिवार को शिविर के आखिरी दिन मनोचिकित्सक डॉ अमृत गोसाई उपस्थित रहेंगे।
दिव्यांगजनों से अपील
साबला उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कटेवा ने साबला पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों से शिविर में उपस्थित होकर यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने पर दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन वार्षिक भौतिक सत्यापन के अभाव में बंद हो जाएगी।
मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड, शिविर में 241 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 39 रोडवेज पास के आवेदन
