खराडी को जान से मारने की धमकी देने संबंधित अपराधिक कृत्य में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने बाबत ग्रामीण विधायक मीणा ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया 

उदयपुर 4 अप्रैल। राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री श्री बाबुलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर अज्ञात बदमाशों की और जान से मारने की धमकी दी गई है।यह दूसरी बार हुआ है और यह इसलिये भी अत्यधिक चिंताजनक है क्योंकि यह धमकी इस आदिवासी अंचल में धर्मातरण से जुडे व आदिवासी संस्कृति को सुनियोजित तरीके से समाप्त करने का प्रयास कर रहे कुछ अराष्ट्रीय व अराजक तत्वों की ओर से दी गई है।
ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को प्रेषित ज्ञापन में लिखा कि झाडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री बाबूलाल खराडी उदयपुर जिले के दुर्गम आदीवासी क्षेत्र कोटड़ा से है। यहां से पहली बार किसी आदीवासी विधायक को राजस्थान सरकार में जनजाति विकास विभाग का मंत्री बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। मंत्री बनने के बाद से माननीय बाबूलाल जी खराडी की और से आदिवासी समाज को धर्मांतरण कराने में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुखर अभियान चलाया जा रहा है। इससे बौखला कर कुछ समाज कंटकों ने मंत्री श्री बाबुलाल खराडी को आदिवासी समाज को हिन्दु समाज से जोडे रखनें सम्बन्धी मुद्दे से हटने की धमकी देने का कुकृत्य किया गया है। और ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

ग्रामीण विधायक ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा से आग्रह किया कि इस तरह के अपराध में लिप्त सभी अपराधियो को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और इस तरह के अपराधिये को संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कानुनी कार्यवाही की जाए, जिससे कि इस क्षेत्र में उनका आतंक खत्म हो। क्षेत्र में भय का माहौल मिटे व शांति व सुरक्षा का भाव पुनःस्थापित हो सके।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण विधायक की फूल सिंह मीणा ने इसकी प्रति पुलिस महानिरीक्षक को भी प्रेषित की है।

भाजपा उदयपुर ने भी श्री बाबूलाल खराड़ी को धमकी देने की की निंदा-
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी को अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार धमकियां देने पर
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने भी चिंता व्यक्त की है उन्होंने भी राज्य सरकार से मांग की है कि श्री बाबूलाल खराड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कि जाय।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान भाजपा जिला प्रभारी श्री बंशीलाल खटीक,लोक सभा संयोजक एवम सहकारिता के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर भाजपा किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश भट्ट युधिष्ठिर कुमावत, शहर जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत तखत सिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया राजकुमार चित्तौड़ा वंदना मीणा, हंसा माली, विजयलक्ष्मी कुमावत देवीलाल शर्मा खूबीलाल पालीवाल आदि ने कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी को धमकी देने की निंदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!