रानू नागोरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से रानू नागोरी को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
उनका शोध “ए स्टडी ऑन इफेक्ट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ऑफ डेयरी प्रोडक्ट्स ऑन पर्चेज इंटेंशन ऑफ बायर्स” शहरी-ग्रामीण उपभोक्ता व्यवहार पर केंद्रित है। निष्कर्षत, डिजिटल मार्केटिंग उपभोक्ता, किसान और ब्रांड को जोड़कर नीति-निर्माताओं, उद्योग और समाज सभी के लिए मार्गदर्शन देती है। रानू नागोरी सदैव शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं तथा अपने शोध और योगदानों से विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके शोध निष्कर्ष न केवल अकादमिक जगत के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे बल्कि डेयरी उद्योग और नीति-निर्माताओं को भी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस शोध कार्य का निर्देशन प्रो. हनुमान प्रसाद ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!