अरनोद निवासी रानी साहिबा दौलत कुमारी को मानव समाज के प्रति उनकी जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अजीत मोदी कि अनुशंसा पर रानी साहिबा को प्रतापगढ़ जिला महिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति देने पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कोठारी जिला महासचिव संजय शाह नगर अध्यक्ष अशोक भावसार व सभी पदाधिकारी ने फूल माला व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से कार्यकारिणी की सहमति से रानी साहिबा को तत्काल प्रभाव से प्रतापगढ़ जिला महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। रानी साहिबा को राष्ट्रीय पदाधिकारियो, सदस्यों ने बधाईया दी व नियुक्ति के समाचार मिलते सभी शुभचिंतकों व सहयोगियों ने बधाईया दी,
अरनोद के रानी साहिबा- यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ” के जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त
