उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रमेश शाह निर्विरोध निर्वाचित

उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से राजमंदिर इलेक्ट्रोनिक्स के रमेश शाह निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष प्रिंस दक ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक निर्धारित थी। निर्धारित समयावधि तक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जो रमेश शाह द्वारा प्रस्तुत किया गया। एकमात्र नामांकन प्राप्त होने के कारण रमेश शाह का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक रहेगा। उल्लेखनीय है कि रमेश शाह इससे पूर्व भी संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब वे दूसरी बार इस महत्वपूर्ण व्यापारिक संगठन का नेतृत्व करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!