रमेश को जन्म प्रमाण पत्र एवं मणिलाल को मिला जॉब कार्ड

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में अनेक लोगों को राहत
लाभार्थियों ने जताया राज्य सरकार का आभार

प्रतापगढ़, 13 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा हर जिले में ग्राम, उपखंड एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो पा रहा है। जिले में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव के निर्देशानुसार माह के द्वितीय गुरूवार को प्रात: 11 बजे से 02 बजे तक उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन संबंधित पंचायत समिति में स्थित भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र पर किया गया। उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी व उनकी समस्याओं का निवारण किया। जनसुनवाई में समस्याओं से राहत पाने के पश्चात लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

हाथों हाथ जन्म प्रमाण-पत्र बनने पर रमेश ने जताई संतुष्टि

पीपलखूंट में उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पीपलखूंट के निवासी रमेश चन्द्र ने बताया की उनका जन्म प्रमाण पत्र जनसुनवाई में हाथों हाथ बन गया। उन्होंने कहा कि उनका कार्य सम्बंधित अधिकारियों द्वारा हाथों-हाथ कर दिया गया है इसलिए वह संतुष्ट है एवं वे राज्य सरकार द्वारा उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था किए जाने हेतु आभारी हैं।

मणिलाल को मिला जॉब कार्ड, दिया धन्यवाद

पीपलखूंट के उडकलिया गाँव के निवासी मणिलाल ने बताया कि जनसुनवाई में उनका कार्य त्वरित रूप से हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रात: 11 बजे इस कार्य के लिए प्रार्थना पत्र दिया था व दोपहर एक बजे तक उनका जॉब कार्ड बनकर तैयार हो गया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का जनसुनवाई व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया।

 
 
स्कूली शिक्षा में लम्बी छलांग, प्रतापगढ के 9 स्कूल पीएमश्री, मिलेगें दो-दो करोड

प्रतापगढ़, 13 अप्रैल। स्कूली शिक्षा में प्रदेश ने एक बार फिर लम्बी छलांग लगाई है। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इण्डिया (पीएम श्री) योजना में पहले चरण में राजस्थान के 402 सरकार स्कूलों का चयन हुआ है जो देश में सर्वाधिक है। इसमें प्रतापगढ़ जिले के 09 स्कूल शामिल है। इन स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट खोज प्रयोगशाला के साथ विषयवार शिक्षकों से पढाई की सुविधा मिलेगी। खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी के अवसर मुहैया कराये जायेगे। प्रत्येक विद्यालय में करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य होगें। समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक किशनलाल कोली ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडीलांक (प्रतापगढ़), राउमावि स्वरूपगंज (छोटी सादड़ी), राउमावि मोहेडा (अरनोद), महात्मा गांधी विद्यालय (धरियावद), राउप्रावि भटवाडा (धरियावद), राउमावि भचुण्डला (दलोट), राउमावि थडा (धमोतर), राउमावि ठेचला (पीपलखूंट), राउमावि सुहागपुरा (सुहागपुरा) का चयन किया गया।

पीएमश्री से ऐसे बदलेगें विद्यालय
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द्र पारीक ने बताया कि पीएम श्री से विद्यालयों के इंन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुत बडा बदलाव किया जायेगा। विद्यालयों को पूरी तरह से मॉर्डन बनाया जायेगा। नई शिक्षा नीति के तहत् प्ले स्कूल तैयार किये जायेगें । स्कूल की बिल्डिंग से लेकर क्लासरूम को स्मार्ट बनाया जायेगा। कम्प्यूटर लैब , लेबोरेटरी, लाइब्रेरी को नई तकनीक से एडवांस बनाया जायेगा। बच्चों को क्रिएटिव ढंग से सिखाया जायेगा। उन्हें खेल-खेल में सीखने और टॉय बेस्ड टीचिंग कराई जायेगी। बच्चों में रिसर्च करने की क्षमता विकसित हो इसलिए डिस्कवरी ओरिएंटेड और लर्निंग सेट्रिक टीचिंग पद्धति को शुरू किया जाएगा एवं बस्ते के बोझ को कम किया जायेगा।
इन बेंचमार्क पर अव्वल सरकारी विद्यालय
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द्र पारीक ने बताया कि पीएमश्री योजना में सरकारी स्कूलों के चयन के लिए जो बेंचमार्क निर्धारित किये गये हैं, उनमें एलीमेंट्री सेटअप (कक्षा 1 से 5 एवं 1 से 8 तक) तथा सेकेण्डरी सेटअप (कक्षा 6 से 12 तक) में स्कूलों में नामांकन राज्य के औसत नामांकन से अधिक, अच्छी कंडीशन में विद्यालयों का पक्का भवन, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग क्रियाशील शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, हाथ धोने के लिए अलग से पानी की सुविधा, सभी शिक्षकों के पास गाइडलाइन के अनुरूप आईडी कार्ड, बैरियर फ्री एक्सेस रैम्प, विद्युत सुविधा, लाईब्रेरी, खेलकूद गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे पैरामीटर शामिल हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!