मतदाता जागरूकता अभियान
उदयपुर, 28 मार्च। लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल और स्वीप प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में प्रतिदिन विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सह प्रभारी पुनीत शर्मा ने बताया कि गुरूवार को नगर निगम उदयपुर की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर निगम से प्रारंभ होकर बापू बाजार, दिल्ली गेट होते हुए पुनः नगर निगम पहुंची। इसमें स्वयं सहायता समूह शहरी नरेगा की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। प्रकोष्ठ के डॉ देवीलाल गर्ग एवं भाविक व्यास ने मतदान संबंधी जानकारी दी एवं शपथ दिलवाई। जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार, हेमंत गुरु, मुकेश कुमार, शहनाज खान, पिंकी सिंह, मोनिका, पवन पालीवाल आदि उपस्थित थे। उधर, राजकीय उच्च माध्य विद्यालय खेरवाड़ा में भी मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उधर, ट्राईबल रिसर्च इंस्टिट्यूट उदयपुर में प्रशिक्षणार्थियों ने संकल्प पत्र भरे। न्यून मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सवीना खेड़ा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरड़ी में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। मावली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेदला में मेहंदी एवं रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्य निर्मला आशिया एवं इंचार्ज गिरीश त्रिवेदी के नेतृत्व में 100 से अधिक वि़द्यार्थियों ने भाग लिया। खेरवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंजरिया में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। सलूम्बर पंचायत समिति सभागार में राजीविका महिला समूह के कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलवाई।
एवीवीएनएल की वृत स्तरीय समझौता समिति की बैठक सम्पन्न
उदयपुर, 28 मार्च। अजमेर विद्युत वितरण निगम उदयपुर के वृत कार्यालय में अधीक्षण अभियंता बी.एस.शर्मा की अध्यक्षता में वृत स्तरीय समझौता समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 46.43 लाख रुपये के कुल 53 प्रकरणों पर चर्चा हुई जिसमें 28.57 लाख की राहत प्रदान की गई एवं 17.86 लाख रुपये वसूली योग्य पाये गए। बैठक में अधिशासी अभियंता श्रीमती वृन्दा द्विवेदी, आई.एम. मंसूरी, राकेश करण, एल.एल.मेघवाल, एन.एल.रंगवाला, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार, प्रावैधिकी सहायक श्रीमती अर्चना जैन, लेखाधिकारी डी.एस.राठौड़, सहायक लेखाधिकारी सुमित यादव, एवं कनिष्ठ लेखाकार श्रीमती मेघा आदि उपस्थित रहे।
पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ
उदयपुर 28 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकतंत्र के रंगीलो उत्सव मे जनसहभागिता दर्शाते हुए मतदान अवश्य करने की शपथ ली। पशुपालन विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. शरद अरोड़ा ने समस्त अधिकारी-कार्मिकों को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त निदेशक डॉ. एस.पी. त्रिवेदी ने मतदान का महत्व बताया। उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार छंगाणी ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान का उपयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. पदमा मील, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. लज्जाराम मीणा, डॉ. विजय माने, डॉ. हंसकुमार जैन, डॉ. राज किशोर बंसल, डॉ. सविता मीणा, डॉ. अनुपमा दीक्षित, डॉ. सरोज मीणा, डॉ. हिमांशु व्यास सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
