राजसमंद 1 मई को श्रमिक दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष श्रमिक सद्भावना एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। श्रम कल्याण अधिकारी उमेश राईका ने बताया कि अधिक से अधिक श्रमिक अपने साथी श्रमिकों एवं परिवारजनों के साथ इस दिवस को मना सकें, इसके लिए राज्य के सभी विभागों द्वारा औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों एवं राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबन्धकों से अपील की गई है कि वे 1 मई 2024 को सवेतन अवकाश घोषित कर इस दिवस को मनाने में श्रमिकों का सहयोग करें।
राजसमंद : 1 मई को मनाया जाएगा श्रमिक दिवस
