सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार शीतलहर की कार्य योजना तैयार किया जाए। प्रत्येक स्तर पर शीत लहर प्रबंधन नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। नगरीय विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि चिकित्सा सुविधाओं, बिजली, भोजन, जलापूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं के साथ आश्रम बसेरा का संचालन सुनिश्चित किया जाए। बेघर प्रभावित लोगों को आश्रय गृहों में स्थानांतरित किया जाए।
स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल तथा शैक्षणिक संस्थाओं का कार्य समय भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा शीत लहर से संबंधित दी गई चेतावनी एवं आवश्यकता अनुसार एवं विधिवत स्कूल खोलने के समय में परिवर्तन करने हेतु समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए। शैक्षणिक संस्थाओं के क्लास रूम को गर्म रखने की यथोचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में स्थित सभी शासकीय अस्पतालों में शीतलहर प्रभावितों के उपचार हेतु विशिष्ट कार्य योजना बनाई जाए। सभी स्वास्थ्य पेशेवरों कर्मचारियों को प्रारंभिक चेतावनी संबंधी जानकारी प्रसारित की जाए।
ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत भवनों में शीत लहर से बचाव के उपाय से संबंधित प्रचार प्रसार किया जाए। शीतलहर से प्रभावित होने पर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार बॉक्स की पर्याप्त संख्या तथा पंचायत भवन में इसकी उचित स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क किनारे बेघर प्रभावित लोगों को आश्रय गृहों में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाए। श्रम विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों के कामगारों को शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ऐसे ही कृषि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शीतलहर के दौरान स्प्रिंकलर सिंचाई को प्रोत्साहित किया जाए। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए गए हैं
जिला कलक्टर ने ई-फ़ाइल का अनिवार्यतः उपयोग करने के दिए निर्देश
राजसमंद 10 जनवरी। जिला कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी राजकीय कार्यालयों में ई फाइलिंग राजकाज प्रणाली को पूर्णतः लागू किया जाए। कोई भी फाइल या पत्र अब ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्देश में कहा गया है कि आमजन के हित में सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय को त्वरित गति से लागू करने के लिए राजकीय कार्यालय में फाइलों का समयबद्ध निस्तारण एवं समस्त पत्रावलियों के मूवमेंट को ट्रैक करने के क्रम में पूर्णता ही फाइल प्रणाली लागू की गई है जिसका प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाना है।
12 और 13 जनवरी को दौरे पर रहेंगे वरिष्ठ आईएएस रतनू दौरे
