आक्रोश रैली निकाल फूंका आतंकवाद का पुतला
उदयपुर, 28 अप्रेल। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च निकाला गया, वहीं आक्रोश रैली निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
महासभा के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि स्वरूप महासभा भवन से कैंडल मार्च निकाला गया जो, रावजी का हाटा, काला जी गोरा जी मुख्य मार्ग होते हुए काला जी गोरा जी चौराहे पर पहुंचा। चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार से मांग की कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए, कब तक इस प्रकार आमजन आतंक के साये में जीता रहेगा। अब आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारने का समय है। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लग सके।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कैंडल मार्च में संस्थान के सदस्य पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कतारबद्ध रूप से हाथों में कैंडल लेते हुए चल रहे थे। आक्रोश रैली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, शेर सिंह राठौड़, संगठन मंत्री लोकराज सिंह चौहान, अजय सिंह भाटी, चंद्र सिंह भाटी, संतोष सिंह चौहान, दीपक सिंह सिसोदिया, चेतन सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह खींची, नरेंद्र सिंह सौलंकी, विजय सिंह राजपूत, निर्मल सिंह चौहान, भंवर सिंह चौहान, रतन सिंह सिसोदिया, प्रीतम सिंह, रामनाथ सिंह चौहान, विजय सिंह कच्छावा, प्रदीप सिंह तंवर, शैलेन्द्र सिंह सौलंकी, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, लोकेन्द्र सिंह सौलकी, नारायण सिंह देवड़ा, प्रताप सिंह राठौड़, निरंजन सिंह, अर्जुन सिंह चूंडावत, गणपत सिंह पंवार, विजय सिंह, राम सिंह, राम सिंह भाटी, भवानी सिंह, ललित सिंह, अजय सिंह पंवार सहित सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजपूत महासभा संस्थान ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी श्रद्धांजलि
