राजपूत महासभा संस्थान द्वारा गणगौर महोत्सव एवं बहुमान समारोह का आयोजन

उदयपुर, 26 मार्च। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को समाज भवन में गणगौर महोत्सव के साथ ही बहुमान समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेखा चूंडावत के नेतृत्व में समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन रावजी का हाटा स्थित नवनिर्मित समाज भवन में किया गया, जिसके तहत ईसर जी बावजी एवं गणगौर माता की विधिवत पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पारम्परिक गति गाए। इस अवसर पर नन्हीं बालिकाओं एवं महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर समां बांध दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने घुड़लो घूमेला जी घूमेला, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर, हीरा पन्ना जड़ी टीकी, ईसरदास जी तो बागो पहने, रंगीला ईसर गोरा आदि पारम्परिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम पश्चात सभी के अल्पाहार की व्यवस्था समाज भवन में की गई। वहीं समाज की दो प्रतिभाओं हर्षवर्धन सिंह भाटी एवं रेखा चूंडावत के सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पदोन्नति होने पर महासचिव प्रदीप सिंह भाटी, सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह पंवार, उपाध्यक्ष शेर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री लोकराज सिंह चौहान, संग्राम सिंह सांखला, सुरेन्द्र सिंह खींची, पर्वत सिंह यदुवंशी, अजय सिंह भाटी, मनजीत सिंह गहलोत, चंद्रवीर सिंह भाटी सहित सभी पदाधिकारियों ने माला, उपरणा ओढ़ा कर बहुमान किया एवं मुंह मीठा करा बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!