राजपूत महासभा क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाईनल आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजपूत महासभा व लेकसिटी प्रेस क्लब के बीच होगा मैत्री मैच
उदयपुर। राजपूत महासभा क्रिकेट प्रीमियर लीग के सेमिफाईनल मैच आज रेलवे ग्राउण्ड पर आयोजित किये गये। रविवार को फाईनल मैच होगा। रविवार को राजपूत महासभा व लेकसिटी प्रेस क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
महासभा संस्थान के अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने बताया कि आज का प्रथम मैच एनएसके व सहरिया खेड़ी के बीच हुआ जिसमें एनएसके टीम विजयी रही। दूसरा मैच ब्लैक पेंथर व साई कलेक्शान के बीच हुआ जिसमें ब्लैक पेंथर की टीम विजयी रही। तीसरा मैच नीमचमाता देवाली व श्री राजपूत करणी सेना के बीच हुआ जिसमें श्री राजपूत करणी सेना की टीम ने जीत हासिल की। चौथा मैच बीएनएलए व राजपूताना क्रियेशन के बीच हुआ राजपूताना क्रियेशन की टीम विजयी रही। आज का अंतिम मैच वीएमसीसी व ब्याण मां के बीच हुआ जिसमें ब्याण मां की टीम विजयी रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!