फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक रामस्वरूप चैहान से मिला तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश सभा अध्यक्ष मोडाराम कडेला, प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु और संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अतिरिक्त निदेशक चैहान से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर वार्ता की गई। पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल गोयल ने बताया कि 9 सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में विद्यालय 1 जुलाई से शिविरा पंचांग के अनुसार प्रारंभ होगा जबकि 24 जून से विद्यालय खुल रहे हैं तो ऐसे में शिविरा पंचांग के अनुसार विद्यालय सत्र प्रारंभ किया जाए नहीं तो शिक्षकों को दो दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए। 21 जून को योग दिवस पर विद्यालय में अपनी उपस्थिति देने पर एक अवकाश अलग से दिया जाए। नई शिक्षा नीति में बालकों की उम्र 6 एवं 7 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष की जाए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी की डीपीसी शीघ्रता से की जाए। वेतन विसंगति को दुरस्त किया जाए। 2006 की भर्ती के शिक्षकों को बकाया नोशनल लाभ व अन्य लाभ दिया जाए। तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण समयानुसार शीघ्र किया जाए ताकि शिक्षण बाधित न हों। रोस्टर रजिस्टर संधारित करके बैकलॉग के अनुसार पदों को भर जाए। नॉन टी एस पी में लगे सभी शारीरिक शिक्षकों को टीएसपी क्षेत्र में वर्तमान में नियुक्ति दे रखी है,उन्हें तुरंत नॉन टीएसपी के लिए आदेश किया जाए। सभी महापुरुषों की तस्वीर 15 अगस्त व 26 जनवरी पर विद्यालय में अनिवार्य रूप से लगाई जाकर सम्मान प्रकट किया जाए। इसके साथ ही ओबीसी, एसटी,एससी वर्ग के छात्रों को ऐसी महंगाई के दौर में छात्रवृत्ति की दर बढ़ाई जाए। शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल में भगवान शाह मीणा,रोहित कांठिया,दीन दयाल जनागल आदि शिक्षक सदस्य भी शामिल थे।
फोटोः3 संलग्न
