11 तरह के मसालों का साठ फीसदी उत्पादन करता है राजस्थान

राजस्थान उज्ज्वल प्रदर्शनी में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़, दस हजार से अधिक लोगों ने देखी प्रदर्शनी
उदयपुर। राजस्थान उज्जवल प्रदर्शनी-2023 में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों, किसानों और आम जनता की खूब भागीदारी रही। प्रदर्शनी संयोजक मीतू पाल के मुताबिक दो दिनों में ही दस हजार से ज्यादा लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं।
प्रदर्शनी में स्पाइस बोर्ड मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से आए सीनियर फील्ड ऑफिसर डॉ. श्रीशैल एवं गौतम सेठिया ने बताया कि स्पाइस यानि मसालों के उत्पाद में राजस्थान देश ही नहीं, पूरे विश्व में सबसे आगे हैं। राजस्थान में 11 तरह के मसालों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। जिनमें मुख्य रूप से जीरा, लहसुन, राई, सौंफ, खसखस, ईसबघोल, धनिया, मिर्च जैसे मसाले मुख्य रूप से हैं। इनका उत्पादन देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में ही होता है। पूरे देश का 60 प्रतिशत राजस्थान में उत्पादित होता है जो एक रिकार्ड है। पूरे भारत की अगर बात करें तो 75 प्रकार के मसाले भारत में होते हैं। मसालों में राजस्थान के मसालों की मांग देश ही विदेशों में भी सबसे ज्यादा होती है।
केन्द्रीय भेड़ एवं अनुसंधन संस्थान से आए डॉ. रंगलाल मीणा ने बताया कि वे किसानों को भेड़ पालन के प्रति जागरूक करना, उनकी बीमारियों से लेकर भेड़ों में प्रजनन कैसे बढ़े इसकी जानकारी प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान ने वेस्ट बंगाल, राजस्थान और गुजरात की मिलाकर भेड़ों की एक मिक्स नस्ल तैयार की है। यह भेड़ दो से चार बच्चों को एक साथ जन्म दे सकती है। दो साल में तीन बार यह बच्चे पैदा करती है। किसान भेड़ पालन करता है लेकिन भेड़ों द्वारा बच्चों को जन्म देने की क्षमता कम होने से वह भेड़ पालन व्यवसाय से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे किसानों को वह इस नई नस्ल के बारे में बता कर जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास वेस्ट वूलन से तैयार किया गया एक ऐसा उत्पाद है जिसे वूल शेपलिंग बैग कहा जाता है। इसमें कोई भी पौधे उगा सकता है। प्लास्टिक की थैली में पौधे उगाने से उनकी ग्रोथ भी कम होती है। बार-बार पानी देना पड़ता है। दूसरा जब पौधों को जमीन में लगाना होता है प्लास्टिक की थैली को अलग गरना पड़ता है। जबकि वूल शेपलिंग बेग सहित पौधे को जमीन में लगा सकते हैं। इसमें नमी भी रहती है और यह अपने आप ही गल जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!