लेकसिटी के विजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जसवंत सिंह जैतावत उपाध्यक्ष मनोनीत
उदयपुर, 22 मार्च। राजस्थान बास्केट बॉल संघ के चुनाव रविवार को झीलों की नगरी में निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें अजीत सिंह राठौड़ अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह चूंडावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं किशन कुमार विश्नोई, जसवंत सिंह, सुशील यादव, विकास अग्रवाल, हरीश धनदे उपाध्यक्ष, गेमर सिंह सोढ़ा सचिव, मूल सिंह राठौड़़ मोहम्मद अयूब, क्षेत्रप्रताप सिंह, रोहन बूलिया, सुश्री निशा शर्मा सह- सचिव, शैतान सिंह शेखावत कोषाध्यक्ष, मनोनीत किए गए जबकि जसवंत सिंह जेतावत, दलपत सिंह चूंडावत, अमृतप्रकाश, मोहम्मद नईम, पवन कुमार, पुष्पेन्द्र चौधरी, आदिल पठान को सदस्य मनोनीत किया गया।
राजस्थान बास्केट बॉल संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
