विविधता, समानता, समावेशन पर रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा प्रान्तीय सेमिनार 15 को

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा विविधता, समानता, समावेशन पर 15 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लेकसिटी मॉल स्थित होटल रेडिसन में प्रान्तीय सेनिमार आयोजित की जायेगी। सेमिनार में आस-पास क्षेत्रों के विभिन्न रोटरी क्लबों के 200 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल डॉ.निर्मल कुणावत होंगे।
क्लब अध्यक्ष मुकेश गुरानी ने बताया कि इवेन्ट चेयरपर्सन चेतनप्रकाश जैन के संयोजन में आयोजित होने वाली इस सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. अरविन्दरसिंह,मुकेश महात्मा एवं मेखला भौमिक होगी। कार्यक्रम के स्पोन्सर वन्डर पेन्ट्स,एडवान्स एमआरआई सेन्टर, आईएफडब्ल्यू 360 एक्स है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!