750 लोगों को कराया निःशुल्क भोजन

उदयपुर। निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक के पास पार्किंग में 750 लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित एवं बृजेश कटारा का ऊपरना ओएढ़ा कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के संस्थापक अशोक कुमार पोखरा ने बताया कि संस्थान की ’निःशुल्क भोजनशाला’ को आरंभ करने के प्रथम चरण में ’नवरात्रि चलते दुर्गा अष्टमी’ के ’पावन अवसर’ पर संस्थान ने भोजशाला के अंदर ’वैधानिक’ रूप से ’विधि विधान’ से ’हवन , पूजा पाठ, भजन भाव , सुंदरकांड ,हनुमान चालीसा, मांता की आरती जैसे भाव विभोर संपूर्ण धार्मिक क्रिया कार्य संपन्न किये गये।
संस्थान के अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि दूसरे चरण में 29,अक्टूबर 2023 रविवार को ऑफिशियल ’औपचारिक रूप’ से निःशुल्क ’भोजनशाला’ का ’भव्य उद्घाटन समारोह’ आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ 1,नवंबर 2023 से प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
एडवोकेट निर्मल ’पंडित’ ने बताया कि बीमारी से परेशान मरीज एवं उनके परिजन की मदद करना प्रभु की सेवा के बराबर है और निःशुल्क भोजन कराना श्रेष्ठ धर्म, परम पुनीत कार्य है इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। उन्हेांने संस्थान की टीम को बधाई देते हुए कहां कि पूरी टीम मानव सेवा के प्रति एक पुनीत कार्य कर रही है और मुझे गर्व है कि मैं ऐसी संस्था से जुड़ा हुआ हूं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं यह संस्थान इसी तरह मानव सेवा करती है।
संस्थान के संरक्षक महावीर नागदा, दिनेश अरोड़ा, अशोक पालीवाल ने बताया कि संस्थान  प्रत्येक रविवार के साथ ही सातों दिन रोगियों के परिजनो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

संस्थान के सचिव राजकुमार सचदेव ने बताया कि भोजन वितरण की सेवा देने के लिए संस्थान के कर्मठ सदस्य लक्ष्मीकांत सोनी,भारत सोनी, सुनील सेन, संग्राम सिंह चावत, शारदा वर्मा,सुमिता जैन, भगवत मेहता,पिंटू चौधरी, रितेश जैन, जयेश जैन,सत्यनारायण सोनी,राजेश तलेसरा,केदारनाथ दाधीच, राजकुमार सांगानेरी, ओंकार लाल,हितेश, गौरव,सुनीता जैन, संतोष सोनी, लक्ष्मी,सनत जोशी,हेमंत कसारा,लोकेश, आशिक अली, अनिल भटनागर, योगेंद्र कुमावत, दिनेश पारख,प्रेमकांत शर्मा, धीरज, मयंक आदि उपस्थित है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!