भीलवाड़ा : पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, तीन विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

भीलवाड़ा, 26 दिसंबर। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों – लारां बाई, दिया बाई और राजवंती को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सुपुर्द किए। जिला कलक्टर ने राजनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।

नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे : लारां बाई, दिया बाई और राजवंती ने कहा, “आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

By Udaipurviews

Related Posts

  • शिकार खाते दिखा तेंदुआ

  • दिल्ली में भाजपा जीतेगी चुनाव: केंद्रीय मंत्री मेघवाल

  • विकसित भारत के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी – कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

  • बेचे गए प्लॉट को दोबारा बेचकर की धोखाधड़ी

  • सूने मकान का ताला तोड़कर चुूराए जेवरात

  • 11 किलो गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

error: Content is protected !!