-रचनात्मक व सेवा कार्यों के जरिये लोगों के दिलों में स्थान बनाने का संकल्प
उदयपुर। शुक्रवार से उदयपुर विश्वास यात्रा की शुरुआत की गयी. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह उदयपुर शहर सीट के उम्मीदवार प्रो. गौरव वल्लभ के नेतृत्व में आयोजित इस विश्वास यात्रा की शुरुआत वार्ड नंबर 67 से हुई. इस दौरान उक्त वार्ड के लोगों से प्रोफेसर गौरव वल्लभ व अन्य स्थानीय नेताओं से मुलाकात व एक बैठक की. इस दौरान मुख्य रूप से संबंधित वार्ड की मुख्य समस्याओं को कलमबंद किया गया. साथ ही कांग्रेस को किस प्रकार से मजबूती प्रदान की जा सके, इसके लिए आम लोगों के सुझाव भी मांगे गये. इस यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस अब विभिन्न वार्डों में रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करेगी. लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए 14 जनवरी के बाद आंदोलन शुरू होगा. इस यात्रा के दौरान पिछले दिनों हुए चुनाव में पार्टी के उन लोगों का भी आभार जताया गया कि जिन्होंने प्रो. गौरव वल्लभ पर भरोसा जताया. साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सराहना व उनका उत्साहवर्द्धन किया. इस दौरान वार्ड 67 के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे जनहित व सामाजिक मुद्दों पर अधिक से अधिक कार्य करेंगे. इस अवसर पर नरेंद्र टांक,. हीना मजर, जावेद खान, रईस खान समेत कई अन्य उपस्थित थे.
प्रो. गौरव वल्लभ ने शुरू की विश्वास यात्रा
