उदयपुर। लेकसिटी बास्केटबॉल ग्रुप और ओलंपस स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में फीबा लेकसिटी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवम समापन समारोह का भव्य आयोजन श्री अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम (एम.बी कॉलेज ग्राउंड) उदयपुर में रविन्द्र श्रीमाली भाजपा शहर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवम फूलसिंह मीणा ग्रामीण विधायक के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष राकेश पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रजनी डांगी, युवा नेता जिनेन्द्र शास्त्री, सी एम एच ओ दिनेश खराड़ी, कनक हॉस्पिटल के निदेशक अमित धींग, श्रीजी हॉस्पिटल के अरुण जोशी, अम्बामाता वृत निरीक्षक हनुवंत सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मोगरा, पूर्व अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महामंत्री गोविंन्द दीक्षित, जिला प्रभारी भरत शर्मा, सब इंस्पेक्टर रेणु खोईवाल, पूर्व चीफ इंजीनयर सीपीएस स्कूल के निदेशक अनिल शर्मा, कांग्रेस नेता हीरालाल परमार, सेंट्रल एकेडेमी प्रिंसिपल हनुमान प्रसाद आदि उपस्थित थे।
सचिव नितेश गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में पधारे हुए सभी अतिथियों का वेटरन प्लेयर दलजीत महावर, कुंवर बहादुर सिंह ने तिलक, उपरना, पाग, स्मृति चिन्ह से स्वागत किया।
स्वागत उदबोधन में अध्यक्ष राकेश पोरवाल ने देश के कोने कोने से पधारे हुए सभी खिलाड़ियों, ऑफिसियल स्टाफ, रैफरी, अथितियों का शब्दो से स्वागत करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।
विशिष्ट अतिथि जिनेन्द्र शास्त्री ने युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अथिति CMHO दिनेश खराड़ी ने सूंदर आयोजन के लिए आयोजको का आभार जताया।
विशिष्ट अथिति रजनी डांगी ने अपने हॉकी खेल जीवन से जुड़ी यादों को सांझा करते हुए आगे भी ऐसी प्रतियोगिता करने का आयोजको से आग्रह किया।
विशिष्ट अथिति ताराचंद जैन ने खेलो को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को और सुविधाएं देने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रविन्द्र श्रीमाली ने अपने बास्केटबॉल से जुड़े होने की बात कहते हुए सभी को किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अथिति फूल सिंह मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जो टीमें विजयी नही हुई उनको और परिश्रम कर अगली बार के लिए शुंभकामनाये दी और विजयी टीमो को बधाई दी।
अंत मे संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा की और अपने सभी कार्यकर्ताओं को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
आज सभी वर्गों के क्वार्टर फाइनल, सेमिफाइनल एवम फाइनल मैच खेले गए।
पुरुष वर्ग में 14-21 से उपविजेता उदयपुर बास्केटबॉल एकेडमी एवम विजेता ओलम्पस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम रही।
महिला वर्ग में 10-21 से उपविजेता कावाखेड़ा भीलवाडा विजेता एस आर क्लब, सीकर की टीम रही।
जूनियर वर्ग में 09-21 से द शील्ड क्लब उपविजेता एवम द रिद्धिम क्लब जयपुर विजयी रही।
सभी खिलाड़ियों को मैडल, ट्रॉफी एवम नगद पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र महात्मा ने किया।
फीबा लेकसिटी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवम समापन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
