आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर ने किया गौ-विहार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

रामेश्वर गौ-शाला में हुआ विधिवत् पूजन,आरती
गौ-माता को धराया लपसी का भोग
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास व अधिक मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर ने किया गौ-विहार।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण मास व अधिक मास के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर को रजत पालकी में विराजमान कर महाकालेश्वर मंदिर स्थित रामेश्वर गौ-शाला ले जाया गया। इस अवसर पर प्रन्यास पदाधिकारियों व शिवभक्त सवारी के आगे महादेव के जयकारे लगाते चले वहीं महिलाएं नृत्य करती चली। दाधीच ने बताया कि प्रथम बार हुुए गौ-विहार पर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखा जैसे ही आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी गौ-शाला पहुंची गौ शाला परिसर में मौजूद गौ-माता मानों उनको स्वागत करने के आतुर हो पंक्तिबद्ध गौ शाला की रेलिंग के पास आकर खड़ी हो गई। जिसे देख शिवभक्तों ने गौ-माता के साथ साथ महाकाल के जयकारे लगाए।


श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि प्रथम बार हुए गौ-मनोरथ में गौ-माता का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। गौ-माता के लिए विशेष चार खूर, सोने के सिंग, पूंछ, वस्त्र आदि धराकर उनकी पूजा अर्चना की गई तथा गौ-माता को लपसी का भोग धराया गया। उन्होंने बताया कि गौ-शाला में पूजन अर्चन के बाद सवारी को पुनः सभा मण्डप ले जाया गया जहां दर्शनार्थ आई महिलाओं ने भव्य आरती की। दर्शनार्थ आई महिलाओं ने भी किया गौ-शाला गौ-माता का पूजन।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी के लिए रूद्राक्ष भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शाही सवारी की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में सरूपरिया ने नित्य नए श्रृंगार के लिए पुरूषोत्तम जीनगर व कमल चैहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी सराहना की।
अन्नपूर्णा यज्ञ सेवा समिति के केजी पालीवाल ने बताया कि 21 अगस्त को मधु टेन्ट के शंकर कुमावत की ओर से संपूर्ण मंदिर को फूलों व केडल से सजाया जाएगा। तथा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी भंवरलाल पालीवाल, रमेश राजपूत को सौंपी।
महोत्सव समिति के राजू सोनी ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी हेतु शहर के प्रमुख मंदिरों में पीले चावल रख न्यौता दिया जाएगा।
महोत्सव समिति की महिला संयोजिका श्रीमती दीक्षा भार्गव व मीडिया प्रभारी गोपाल लोहार ने बताया कि कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहरण किया जाएगा। इस अवसर पर रजत वर्ष महोत्सव के तहत् मंदिर प्रांगण में विभिन्न झांकियां सजायी जाएगी व अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे ध्वजारोहरण के पश्चात् आशुतोष भगवान की भव्य आरती की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!