उदयपुर। सेंट पॉल्स स्कूल 88 बैच एवं लायंस क्लब लेकसिटी उदयपुर ने आज नव नियुक्त आरएनटी प्राचार्य डॉ.राहुल जैन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके आने वाले कार्यकाल की बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ. राहुल जैन ने लायंस क्लब लेकसिटी से अस्पताल परिसर में सामाजिक सेवा कार्यों मैं सहयोग का आश्वासन चाहा, जिसे लेकसिटी ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस दौरान अजय अग्रवाल, प्रदीप सिंघटवाडिया, राशिद हुसैन,निवर्तमान रिज़न चेयरमैन लायन के वी रमेश, लायन दीपक वाही , लायन मनप्रीत ढींगरा , विजय अग्रवाल, रवि कोठारी , दिलीप ओझा उपस्थित रहे।
सेंट पाॅल स्कूल के 88 बैच का किया प्राचार्य जैन का सम्मान
