उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा को राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक भेंट

उदयपुर, 22 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल ने उनकी हाल ही लोकार्पित ’राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प’ पुस्तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा को भेंट की।
उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने मेघवाल द्वारा विलुप्त हो रही हस्तकलाओं पर लिखित राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक को सराहा। उन्होंने मेघवाल के कला, संस्कृति एवं विरासत संबंधित 15 पुस्तकों के लेखन कार्य की भी प्रशंसा की।
डॉ. आशीष जाखेटिया को भी पुस्तक भेंट
मेघवाल ने उनकी हाल ही लोकार्पित ’राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प’ पुस्तक गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. आशीष जाखेटिया को भी भेंट की है। डॉ.जाखेटिया ने लेखक मेघवाल की राजस्थान की 42 प्रसिद्ध परंपरागत हस्तशिल्प कलाओं संबंधित पुस्तक और उनके कला, संस्कृति एवं विरासत पर निरंतर लेखन की सराहना की। इस अवसर एडवोकेट तेजेंद्र मेघवाल उपस्थित थे।

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक 27 को
उदयपुर, 22 सितंबर। जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में बुधवार 27 सितंबर को शाम 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास उप निदेशक ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!