डी पी एस, उदयपुर में ‘ग्रेजुएशन डे‘ कल, रंगारंग समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरणों में

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दिनांक 10 फरवरी 2024 को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए ‘ग्रेजुएशन डे‘ का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।
इस समारोह में कक्षा नर्सरी, एल के जी, प्रेप तथा कैंब्रिज पाठ्यक्रम के छात्रों को अपनी नृत्य, संगीत, अभिनय की कला को प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान किया जाएगा। सभी छात्र इसकी उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं। प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने बताया कि एक बालक के जीवन में विद्यारंभ महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। पूर्व प्राथमिक स्तर पर बालक खेल व संगीत के माध्यम से औपचारिक व अनौपचारिक दोनों प्रकार की शिक्षा ग्रहण करना प्रारंभ करता है। गतवर्ष परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक विभाग में आने पर बालक विधिवत औपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में पदार्पण करता है। इसी भावना को बच्चे में जाग्रत करने के उद्देश्य से ही प्रतिवर्ष ‘ग्रेजुएशन डे‘ मनाया जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!