बजट 2025 में उदयपुर के जनजाति क्षेत्र विकास संबंधी प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित

उदयपुर। नगर निगम में आज आयोजित हुई बजट 2025 की प्री बजट पमरार्श बैठक में जनजाति क्षेत्र विकास संबंधी चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजनेस सर्कल इंडिया के संयुक्त कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता और इंफिनिटी एजुकेशन की संस्थापक प्रतिभा शर्मा ने भाग लिया।
दोनोें जनजाति विकास संबंधित कई समस्याओं पर अपने विचार रखें। मयंक गुप्ता ने सरकारी स्कूल और जनजाति हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर चर्चा की और बताया कि जनजाति बाहुल्य वाले बच्चों की अकादमिक स्तर को सुधारने और समय प्रबंधन के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इन कार्यशालाओं में तनाव प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों जैसे योग ध्यान क्रियाएं संगीत इत्यादि आयोजित की जाने ंपर चर्चा की गई।
आजकल बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें स्टोरी टेलिंग और एक्टिविटीज द्वारा समय प्रबंधन सिखाया जाए तथा बच्चों को प्रोफेशनल काउंसलर के द्वारा परामर्श सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए, जो बच्चों को विषय का चुनाव करने तथा कैरियर गाइडेंस में भी सहायक रहे और जिससे बच्चे निकट भविष्य में रोजगार का चयन अपनी रुचि और क्षमता अनुसार कर आगे बढ़ सके।
मयंक गुप्ता ने सभी सरकारी स्कूल और जनजाति हॉस्टल में काउंसलर नियुक्त करने की बात आगामी बजट में रखने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता टीएडी विभाग की अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीय ने की। बैठक में टीएडी उपआयुक्त रागिनी डामोर के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!