प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदा रहेगा प्रेरणा स्पद – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर  19 मई /  मेवाड क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर  आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवे दिन पहल संस्थान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा – क्षत्राणी  की और से प्रातः मोती मंगरी स्मारक प्रताप के प्रमुख सहयोगी झालामान की प्रतिमा पूजन एवं नमन कर पुष्पाजंली अर्पित की गयी। संस्थापक ज्योत्सना झाला ने बताया कि हल्दीघाटी के मैदान में राष्ट्र-हित के लिये प्रबल बैरियों के व्यूह में धंसते हुए प्रचण्ड व्यक्तित्व के धनी वीर झाला मानसिंह का सैकड़ों शत्रुओं की बलि देते हुए स्वयं बलिदान हो जाना इस बलिदानी घटना से देश के मस्तक पर गौरव का चारु चन्दन आसमान पर चांद की तहर चमक उठा। हमें इनके बताये आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पहल संस्थान के सत्यपाल सिंह डोडिया, घनश्याम सिंह झाला, सतीश शर्मा, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, कमलेन्द्र सिंह पंवार, कुन्दन सिंह मुरोली, महेन्द्र सिंह पाखंड, यागवेन्द्र सिंह राठौड, इकराम कुरैशी, पूर्व पार्षद नजमामेवा फरोस, रेखा चैहान,  दिनेश शर्मा, हिदायत तुल्ला पार्षद, रानी सोलंकी, यशस्वी झाला, नरेन्द्र सिंह शेखावत, कवि प्रंकाश नागौरी, वीर रस के कवि लक्ष्मणपुरी गोस्वामी सहित कार्यकर्ताओें ने झालामान की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

शाम को बीएन ओल्ड बाॅयज एसोसिएशन की ओर से प्रताप नगर स्थित सहकारी  उपभोक्ता पर परिसर में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद  किया गया।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की सेना का प्रमुख अंग रहे एवं महाराणा प्रताप के सिद्धांतों पर आज भी अपना जीवन निर्वाह कर रहे गाडोलिया लोहार परिवार के 5 वरिष्ठ सदस्यों केशव , किशोर , परशु , वीराराम  एवं  देवीलाल  को उपरना धारण करवा सम्मानित किया गया।
ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के सचिव भानु प्रताप सिंह झीलवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में ओल्ड बाॅयज अध्यक्ष एकलिंग सिंह झाला, कार्यकारी अध्यक्ष एवं कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, महेंद्र सिंह आगरिया, मोहब्बत सिंह रूपा खेड़ी, शक्तिसिंह  कारोही, प्रेम सिंह शक्तावत, चंद्रवीर सिंह करेलिया, मान सिंह चुंडावत, सुरेंद्र सिंह झाला, डाॅ. युवराज सिंह राठौड, डाॅ. पारस जैन, कमलेंद्र सिंह पंवार, नागेंद्र सिंह सोलंकी, रघुवीर सिंह शक्तावत, कमलेश्वर सिंह , यादवेंद्र सिंह रलावता, अजय सिंह पहल, महेंद्र प्रताप सिंह  मदारा, बलवीर सिंह पाटिया, देवेंद्र नाथ , युवराज सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह शक्तावत, जयव्रत सिंह झाला,  अरविंद सिंह पावटा,  महेंद्र सिंह  पाखंड, दूल्हे सिंह देवड़ा, देवेंद्र सिंह चुंडावत, जितेंद्र सिंह चुंडावत, कुंदन सिंह भाटी, अशोक सिंह राठौड़, गोविंद सिंह शक्तावत, सूर्यभान सिंह सोलंकी, शैतान सिंह शक्तावत, प्रवीण टाक, दीपेश मेनारिया, अर्जुन सिंह सारंगदेवोत, गजेंद्र सिंह चुंडावत, अभिजीत सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह,  भगवान सिंह राठौड़, लक्ष्यराज सिंह सेमारी राजेंद्र कुमावत, गणपत सिंह चुंडावत, मयूर राज सिंह शक्तावत,  शैतान सिंह शक्तावत, श्री धर्मवीर सिंह जी चुंडावत सहित कार्यकर्ताओं ने प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमारे लिए सदा प्रेरणा स्पद रहा है। महाराणा प्रताप को देश व व्यक्ति के आत्म सम्मान एवं देश प्रेम, स्वतंत्रता एवं वीरता के लिए जाना जाता है। देश के युवाअेां को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

हिन्दु महासेना टाईगर फोर्स, हिन्दु विजय सेना द्वारा कालकामाता मंदिर परिसर में  संस्थापक श्यामबाबा,  के पहलवानो द्वारा भव्य अखाड़ा प्रदर्शन व शस्त्र पूजन किया गया।  किषोर जायसवाल, चंदवीर सिंह करेलिया, अजय सिंह पहल, कल्याण सिंह राव सहित कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

आज के आयोजन – कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के छठे दिन शनिवार को प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड, कृष्णा कल्याण संस्थान की ओर से भूपाल नोबल्स स्कूल प्रारंण में रक्तदान कार्यक्रम, प्रातः 09 बजे हिन्दू जागरण मंच की ओर से उदियापोल चैेराहे पर लगी महाराणा उदयय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रातः 10 बजे श्रीराम बजरंग दल मेवाड की ओर से आरसीए में लगी प्रताप की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण, सायं 5.30 बजे बजरंग सेना मेवाड, ओम बन्ना सेवा संस्थान, श्रीराम रोलर स्पोर्ट्स क्लब, बी.एन. डर्ट बाइक क्लब, राणा प्रताप पूंजा माॅर्शल आर्ट अकादमी की ओर से चेटक चैराहे पर चेटक अश्व पूजन, स्केटिंग पर देश भक्ति नृत्य व भव्य अखाडा प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!