प्रतापगढ़ : आंखो में मोतियाबिंद से पढ़ नहीं पा रहें थे बच्चे, कलक्टर ने अभियान चलाकर 12 बच्चों की सर्जरी का उठाया जिम्मा

– चिकित्सा विभाग बना सारथी
प्रतापगढ़। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली चैदह साल की पायल की आंखों की रौशनी फिर से चमक उठेगी। वह फिर से रंगबिरंगी दुनियां को देख सकेगी। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की एक छोटी सी पहल से पायल की आंखों में रौशनी वापस लौट आई है। पायल जैसे 11 और बच्चे कतार में है, जिनकी ंिजंदगी से अधियारा दूर करने के लिए आॅपरेशन किया जाएगा। यह संभव हो सका है जिला कलक्टर के नवाचार कार्यक्रम मिशन दृष्टि से। जिसको हमसफर चिकित्सा विभाग है।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर डाॅ. अंजलि राजोरिया के द्वारा मिशन दृष्टि अभियान के जरिए राजकीय विद्यालयों में अध्ययरत कक्षा से 12 तक सभी बच्चों के आंखों की जांच करवाई। अभियान के दौरान कुल 1 लाख 43 हजार बच्चों के आंखों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें लगभग 9 हजार बच्चे ऐसे पाएं गए जिनको आंखों से संबंधित किसी ना किसी प्रकार की परेशानी थी। इन सभी बच्चों को नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा शिविर आयोजित कर पुनः परीक्षण किया गया। जिसमें करीबन 771 बच्चे चिन्हित किए गए जिन्हें आंखों से संबंधित अलग अलग प्रकार की समस्या थी। इनमें कुल 20 बच्चे ऐसे थे जो कम आयु में मोतियाबिंद जैसी बीमारी से पीड़ित थे। ऐसे बच्चे को अक्षर देखने में समस्या थी, कईयो को रंग भी धुंधला नजर आता है। ऐसे बच्चों को चिन्हित करके उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पहले दिन 4 बच्चों की निशुल्क सर्जरी की गई।
आॅपरेशन के बाद कलक्टर ने बच्चों से पूछा हाल
अभियान के तहत प्रथम दिन सर्जरी के दिन जिला कलक्टर डाॅ अंजलि राजोरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्हांेंने आॅपरेशन के बाद बच्चों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलक्टर ने बच्चों को आॅपरेशन के बाद पढ़ाई के विषय पर बात की। कई बच्चों ने अपने भविष्य की योजना बताई। ऐसे कई बच्चों का उन्होंने हौसला अफजाई किया।
कमजोर नजर वालों को बांटा चश्माः- इस अभियान में 835 कमजोर नजर वालें बच्चांे को निशुल्क चश्मा बांटा गया। जिला प्रशासन की पहल पर चिकित्सा विभाग और सहयोगी एनजीओ गोमाबाई, साइटसेवर की ओर से बच्चों को निशुल्क चश्में की व्यवस्था की गई। ताकि बच्चों को पढ़ने में कोई परेशानी नहीं आवें।
वर्जन………
एक छोटा सा प्रयास है हमारा, सभी बच्चें स्वस्थ्य हो। उसके लिए जो भी प्रयास है, वह निरंतर किए जाएंगे। मेरा उन सभी को विशेष धन्यवाद जो इस मुहिम से जुड़ कर नौनिहालों की जिंदगी से अंधियारा दूर कर रहें है।
डाॅ  अंजली राजोरिया, जिला कलक्टर प्रतापगढ़।
वर्जन…….
प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा विभाग बेहतर कार्य कर रहा है, मिशन दृष्टि अभियान में जहां भी जरूरत पड़ेगी विभाग हमेशा अपना सर्वोत्तम योगदान देगा।
डाॅ जीवराज मीणा, सीएमएचओ प्रतापगढ़।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!