दो दिवसीय इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स का पोस्टर विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आगामी 17 व 18 दिसम्बर को सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित होटल योईस व सोलिटेयर गार्डन में आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स के पोस्टर का आज फिल्ड क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ.स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि सोलिटेयर गार्डन विभिन्न राज्यों व स्थानों से आने वाली महिलाओं के लिये राजस्थान की एतिहासिक वस्तुओं, आभूषण, वस्त्र, हीलिंग पद्धति को प्रामेट करने के लिये 40 से अधिक स्टॉलें लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेन्स को स्फल बनाने की जिम्मेदारी चेयरमेन निशा खानपुर जयपुर, चेयरपर्सन कविता बड़जात्या,कन्वीनर शीला तलेसरा,अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़़ा, सचिव अंजू गिरी, कोषाध्यक्ष दर्शना सिंघवी,सह कोशाध्यक्ष सुरजीत छाबड़ा,फूड मेनेजमेन्ट लवल छाबड़ा, व प्रिया छाबड़ा,कल्चरल हेड निराली जैन,डॉ. सीमा चंपावत,कन्वीनियन्स हेड मानिका मेवाड़ज्ञ व आशा तलेसरा को बनाया गया है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपरोक्त सभी पदाधिकारी मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!