उदयपुर। मोटिवेशनल स्पीकर एवं काउन्सलर डॉ.अर्चना शक्तावत ने कहा कि विर्द्यािथयों को जीवन में सकारात्मक सोच एवं वर्तमान में रहने के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिये।
वे आज प्रतापनगर स्थित हैप्पी होम स्कूल में आयोजित एक समारोह में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने अनेक कहानियों के माध्यम से जीवन में जीने,निरन्तर प्रयास करने के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग अपने हित में कैसे करें,की कला बतायी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना चाहिये।
विद्यालय की निदेशक डॉ.सुषमा अरोड़ा ने छात्रों को को अधिकाधिक सहभागिता के लिये प्रेरित किया।
सकारात्मक सोच एवं वर्तमान में रहना सफलता का मूल मंत्रःअर्चना शक्तावत
