ट्रेजरी मे तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर किया सुसाइड 

आसपुर 11 अगस्त (ब्यूरो)। ट्रेजरी में तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी पर था, सुबह क्वार्टर पर नहीं पहुंचा तो साथी ने तलाश की। फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला आसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आसपुर ट्रेजरी में कार्यरत निठाऊआ थाना क्षेत्र के खानन निवासी हेमराज मीणा (50) पुत्र रोडिया मीणा की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। शनिवार रात करीब 9 बजे हेमराज और उनके साथी पुलिसकर्मी देवचंद ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद देवचंद सो गया था। सुबह 6 बजे हेमराज अखबार और चाय लेकर नहीं आया। इस अखबार और चायवाले को फोन कर पूछा तो पता चला कि वो उनके पास गया ही नहीं। इसके बाद तहसील कार्यालय के आसपास और कमरों में तलाश की। इस दौरान हेमराज का शव तहसील के पीछे लगे टेलीफोन के टावर पर लटका हुआ मिला। इस पर आसपुर थाना और डीएसपी को सूचित किया गया। सीआई हरेंद्र सौदा और डीएसपी हरजिराम चौधरी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को सूचित कर बुलाया गया। परिजनों के आने के बाद शव को उतार कर आसपुर मोर्चरी में रखवाया गया।पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेमराज के बेटे प्रवीण मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिपाल सिंह कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेजरी तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। आसपुर थाना अधिकारी हरेंद्र सौदा ने बताया कि ट्रेजरी में तैनात पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और डीएसपी ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मृतक ने 32 वर्षों की नौकरी में से 17 साल आसपुर में सेवा दी। हाल ही में 12 अगस्त 2021 को उसे आसपुर ट्रेजरी में तैनात किया गया था।मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!