सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में पुलिस कर्मचारियों की अहम भूमिका है -प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत

पुलिस दिवस पर पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन

उदयपुर, 17 अप्रैल। पुलिस दिवस के अवसर पर युग प्रत्यक्ष क्लासेज की ओर से पुलिस अधिकारियों के कार्यों को सम्मान देते हुए पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक जयदेव उज्ज्वल ने बताया कि कार्यकम के अध्यक्ष राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत जी, विशिष्ट अतिथि देवस्थान विभाग आयुक्त श्री वासुदेव मालावत जी, विशिष्ट अतिथियों के रूप मे भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी श्री रविंद्र दान, पुलिस वृत्त निरीक्षक श्रीमती बिंदिया, मीरा कन्या महाविद्यालय की डॉ. अंजु बेनीवाल, मोहन लाल सुखड़िया विश्व विद्यालय के डॉ. मनीष श्रीमाली उपस्थित रहे। जयदेव उज्जवल, नरेंद्र सोनावत, बैरीसाल दान, आशा पाण्डे ओझा, संतोष उज्ज्वल, किरन तँवर ने पगड़ी, उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही संस्था के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गयाl प्रो एस एस सारंगदेवोत ने अनुशासित और आदर्श समाज के निर्माण में पुलिस के योगदान की प्रशंसा की। स्वागत श्रीमती आशा पाण्डे ओझा ने, आभार संस्था निदेशक जयदेव उज्जवल ने व्यक्त किया। संस्था परिचय नरेंद्र ने दिया और संचालन सुनीता निमिष ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!