फतहनगर l स्थानीय पुलिस ने दिसम्बर माह की 28 तारीख को रेल्वे स्टेशन से मोटर साइकिल चोरी के मामले में हिस्ट्रीशियर मंसूर खान मुसलमान को गिरफ्तार किया हैl
थाना अधिकारी रविंद्र सिंह के अनुसार प्रार्थी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 28 दिसम्बर की सुबह उसने अपनी बाइक रेलवे स्टेशन पर खड़ी की तथा उदयपुर फर्नीचर की दुकान पर काम करने चला गया. रात 10 बजे उदयपुर से आया तो बाइक नदारद मिलीl 23 दिसंबर को ब्रह्मपुरी में हुई लूट की वारदात को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के सुपरविजन में टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चंगेड़ी पंचायत के डांग निवासी मंसूर खान मुसलमान को गिरफ्तार किया l मंसूर के खिलाफ इससे पूर्व 22 मामले दर्ज हैं l
मंसूर खान विभिन्न जगहों पर घटना कर अपने रिस्तेदारों के पास उदयपुर, चित्तोड व मध्यप्रदेश चला जाता है जिसको 29.12.2023 को गिरफतार किया गया था तथा उसके कब्जे से लुट के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गयेl बाद बरामदगी के 06.01.24 को जे. सी कराया था। जिस को पुनः प्रोडक्शन वारन्ट से प्राप्त कर प्रकरण संख्या 214/23 धारा 379 भादस में पुनः अनुसंधान कर अभियुक्त मन्सुर खान से चौरी की गई मोटर साईकिल बरामद की गई है। अभियुकत नशा करने का आदी है जो नशा करने के लिए चौरी, लुट, नकबजनी, की वारदातें करता रहता है। अभियुक्त मन्सुर खान को न्यायालय में पेश किया जिसें जे०सी० कराया गया।
