फतहसागर की पाल पर कवि सम्मेलन आज

मतदाता जागरूकता अभियान
उदयपुर. 30 सितंबर। जिला प्रशासन की ओर से जिले में जारी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे फतह सागर की पाल पर होगा। मुख्य आयोजना अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ) पुनीत शर्मा ने बताया कि जिले में जारी स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित इस कवि सम्मेलन में प्रमुख कवि राव अजातशत्रु, बृजराज सिंह जगावत, एकता आर्या, इक़बाल हुसैन इक़बाल व सिधैश्वर सिद्धू अपनी रचनओं के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के बारे में जागरूक करते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!