पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, 9 नवम्बर को आएंगे उदयपुर 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, जिसको टिकट मिला उसे पार्टी मां समान तथा जिसे नहीं मिला वह चौराहे पर करते हैं जलीत
उदयपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदयपुर आने का कार्यक्रम तय हो चुका है और वह 9 नवम्बर को यहां आ रहे हैं। वह यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर के जिला पदाधिकारियों के साथ बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी एरिया का दौरा किया, जहां सभा होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी का कहन है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की यह पहली बड़ी रैली होगी। आगामी 9 नवंबर को पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम की सभा मेवाड़ संभाग के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी। जोशी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। टिकट वितरण के बाद उपजे विवाद पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने साफ किया कि अब पार्टी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर गई है। जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रधानमंत्री घर-घर नल पहुंचाना चाहते थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसमें भी घोटाला कर लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
जोशी की बागियों को सीख, बोले—टिकट मिला तो मां, नहीं तो चौराहे पर करते है जलील
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी से बागी हुए नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अगर पार्टी की ओर से निर्णय (टिकट) पक्ष में आ जाए तो पार्टी मां है और पक्ष में ना आए तो नेता चौराहे पर पार्टी को जलील करते हैं। यह सोचनीय विषय है।
राजस्थान की सत्ता के लिए बेहद अहम है मेवाड़
माना जाता है कि राजस्थान में सत्ता का रास्ता मेवाड़ से होकर ही गुजरता है। मेवाड़ जिसने जीत लिया वह पार्टी सत्ता में आती है। लिहाजा इस बार बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को धार देने के लिए मेवाड़ का ही चुनाव किया है। मेवाड़ में आदिवासी वोटर्स की अच्छी खासी तादाद है। पीएम मोदी यहां सबसे पहले आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए आ रहे हैं। गत एक साल में पीएम मोदी राजस्थान में 11 बार दौरा कर चुके हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!