देवेन्द्र धाम परिसर में पौधरोपण किया

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान एवं देवेन्द्र धाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरू पुष्कर संयम समाधि शताब्दी वर्ष में देवेन्द्र धाम परिसर में ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी एवं संस्थान अध्यक्ष रेखा चोर्डिया के सानिध्य में पौधरोपण किया गया।
मंत्री रंजना छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाये गये। इन पौधें की वर्ष भर देवेन्द्र महिला संस्थान देखभाल करेगा। कार्यक्रम में संरक्षिका लीला नाहर,ममता रांका,मंजू मेहता,विद्या जैन,इन्द्रा चोर्डिया,संगीता वर्डिया सहित मंडल की बहिनें एवं ट्रस्ट के विजयसिहं छाजेड़, रमेश खोखावत,प्रकाशसिंह झगड़ावत,मानसिंह रंाका,हिम्मत मेहता,सुरेश बड़ाला,गगन सिसोदिया मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!