उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान मंे आयोजित सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के चौथे दिन आज प्रातः साढ़े 6 बजे काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस पंहुचें।
रिज़न चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि बनारस पंहुच की सभी तीर्थयात्रियों को 120 गाड़ियों में बनारस के प्रमुख दशर््ानीय स्थलों का भ्रमण करया। वहंा की शौली से सभी तीर्थयात्री अभिभूत हुए। बनारस भगवान पार्श्वनाथ की जन्म एवं दीक्षा स्थली है जिसके सभी यात्रियों को दर्शन करायें। जहंा पर सभी महिलाआंे ने भगवान पाश्वनार्थ का मंगल गान किया। इसके अलावा सिद्धपुर,चन्द्रपुर जैन तीर्थ की भी आज यात्रा की।
रिज़न सचिव महेश पोरवाल ने बताया कि आज पूरा दिन यात्रियों ने बनारस में ही बिताया। यात्रियों ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा बनाये गये काशी विश्वनाथ कारिडोर का भ्रमण किया। उसकी बनावट देख यात्री आश्चर्यचकित रह गये। आज रात्रि मे ंबनारस से रवाना होकर कल पावापुरी पंहुचेंगे। उपाध्यक्ष पारस ढेलावत,विजय सिसोदिया, प्रकाश कोठारी, गुणवंत वागरेचा, अरविंद बडाला आदि ने यात्रियों की यात्रा को सुगम बनानें हेतु रात-दिन प्रयासरत है।
120 गाडियों में बनारस घूम वहां की शैली से अभिभूत हुए तीर्थ यात्री
