डूंगरपुर, 24 जुलाई (ब्यूरो) राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ डूंगरपुर द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर को प्रदेश के आव्हान पर शारीरिक शिक्षकों की मांगों को लेकर कलेक्टरी पर प्रदर्शन लिया है। वहीं, मांगो को पुरी करने की मांग को लाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला अध्यक्ष मगन लाल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हापुरम चौधरी के आव्हान पर शारीरिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति व शारीरिक शिक्षकों के समस्त पदों के केडरो को दुरुस्त करना, शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिये नामांकन की बाध्यता को समाप्त करने और हर विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद सृजित करने की मांग की है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र भट्ट, जिला सभा अध्यक्ष सुमेर सिंह गुरावा शिवलाल डामोर डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश रोत सागवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जोशी सीमलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रमणलाल डामोर दोवडा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत बरांडा साबला ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र टेलर झोथरी ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल मोडीया भारत सिंह चारण प्रदीप पण्डया सुधीर भट्ट दीपिका श्रीमाल नरेंद्र कुंवर झाला संतोष बरांडा अनीता रोत जितेंद्र जोशी भरत मनात गेबिलाल ताबियाड़ जयन्ती बासड भरत डामोर हीरालाल डामोर मेहताब सिंह मानवेंद्र सिंह मोहन अहारी प्रवीण खराड़ी अंजू बरान्डा विजय पाटीदार बसु मसार मरता राम भरत कुमार होता भाणालाल पटेल धूलेश्वर मीणा हसमुख पड़वाला मनोहर ननोमा आदि उपस्थित रहें।
शारीरिक शिक्षकों ने मांगों को लेकर कलेक्टरी पर किया प्रदर्शन
