उदयपुर। मोनालिसा कैमरा क्लब द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नेहरू गार्डन में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
क्लब की अध्यक्षा तमन्ना सुहालका व सचिव वैशाली मोटवानी के नेतृत्व में क्लब की सदस्याओं को फोटोग्राफर ऋषभ जैन द्वारा फोटोग्राफी की बारीकियों की जानकारी दी गई,साथ ही लेडी पेट्रोल टीम द्वारा महिला अधिनियम के बारें में सभी को अवगत कराया गया। क्लब की संरक्षक अनुपना,दीपा,साधना व मनीषा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मोनालिसा क्लब द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
