मैं तो हूं टॉर्च का लाल बटन, लेकिन असल में उदयपुर की महान जनता है बैट्री और बल्ब, उनके सहयोग से ही उदयपुर करेगा जगमग : प्रोफेसर गौरव वल्लभ
उदयपुर, सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कई अहम बैठकें की. सोमवार की शाम विज्ञान समिति में एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि उदयपुर में पिछले 20 वर्षों से जनहित के कार्य नहीं हुए. इस शहर को जितना विकसित होना चाहिए था उससे यह कोसों दूर है. उदयपुर में व्यवसायी वर्ग की समस्याएं जस की तस है, टूरिज्म की हालत खराब है. स्वच्छता के मामले में उदयपुर के 122 वें पायदान पर रहने की वजह से शहर का मान पूरे देश व दुनिया में खराब हो रहा है. स्थानीय समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है. प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने एक उदाहरण के जरिये बताया कि वे सिर्फ टॉर्च की लाल बटन हैं, लेकिन अगर टॉर्च से लाइट आती है तो उसमें बैट्री और बल्व का अहम योगदान होता है. उनके लिए उदयपुर के लोग बैट्री व बटन हैं, जिनके सहयोग से ही लाल बटन काम करेगी और उदयपुर जगमग करेगा. इस अवसर पर पार्टी के कई पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी समेत पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित थे. इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष फहेत सिंह राठौर, उदयपुर सीट की चुनाव प्रभारी सह एआइसीसी सचिव कांता शर्मा, नेहा कुमावत, मो. अयूब, अरुण टांक, दिनेश तरवाड़ी, शंकर चंदेल, गिरिश भारती, मो. रेयाज, हितांशी शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.
वार्ड नंबर 7-8 में चलाया जनसंपर्क : सोमवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 7 व 8 से की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों ने 25 नवंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही अपनी प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वार्ड नहबर 7 और 8 में जिस प्रकार के नागरिक समस्याओं का बुरा हाल है, उसे दुरुस्त करने की दिशा में कार्य की जायेगी. साथ ही उन्होंने युवा, महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की बात कही.
छोटे दुकानदारों को कुचलने वाले हर बड़े व्यापारियों का होगा विरोध : सोमवार को प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने बड़ाबाजार में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका सम्मान मेवाड़ी पगड़ी पहना कर किया. इस दौरान प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि अगर पैसे का फ्लो होगा तभी किसी शहर का विकास हो सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यपारियों की अर्थव्यवस्था को बिगड़ने नहीं दूंगा. भले इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलना पड़े, व्यापारियों की समस्याओं के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे. साथ ही कहा कि वे बड़े व्यापारियों के खिलाफ नहीं है, लेकिन बड़े व्यापारी अगर छोटे व्यापारियों को कुचलने का प्रयास करते हैं तो उनका पुरजोर विरोध होगा. इस दौरान कपड़ा संघ के अध्यक्ष अजय पोरवा, सर्राफा बाजार के अध्यक्ष फतह लाल नागदा, सचिव प्रकाश सिंघवी, ललित जैन, विजय जैन, अशोक जैन, सुशील जैन समेत कई अन्य उपस्थित थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने संभाली प्रोफेसर गौरव वल्लभ के चुनाव प्रचार की कमान : उदयपुर सीट से चुनावी घमासान तेज हो गयी है. प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने युवाओं व अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से जहां मुलाक़ात की, वहीं सोमवार से पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने प्रोफेसर गौरव वल्लभ के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. उन्होंने प्रधान कार्यालय पहुंच कर चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि उदयपुर की जनता ने तय कर लिया है, कि इस बार क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व युवा, विद्वान और तेज़तर्रार प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ करेंगे. उन्होंने कहा कि उदयपुर के विकास के लिए एक युवा और विजनरी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो गौरव वल्लभ के रूप में पूरी करेंगे. इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनायी और कई आवश्यक निर्देश दिए. इस मौक़े पर एआइसीसी की सचिव कांता शर्मा, जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर,राजीव सुहालका, सुरेश श्रीमाली समेत कई अन्य उपस्थित थे.
