डीबीटी के माध्यम से लोगों को सीधे खाते में मिल रहा है पैसा -डॉ. सीपी जोशी

नाथद्वारा विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क
नाथद्वारा.नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के मंडियाणा,कोशीवाडा,बांगोल, गांव गुड़ा के मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-मंदाल, फूल-माला, इकलाई, साफे से डॉ. जोशी का स्वागत किया। डॉ. जोशी ने सभी क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। जोशी ने बैठक में कहा कि बीजेपी ने आधार कार्ड का विरोध किया था लेकिन आज उसी आधार कार्ड की बदौलत लोगों को डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे खातों में मिल रहा है। यह सब कांग्रेस की नीति के कारण ही हो पाया है। यह कांग्रेस की दूरदर्शिता का परिणाम है। डॉ. जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गारंटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेंगे, पशु पालकों से 2 रूपए किलो गोबर की खरीद की जाएगी, सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री,15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!