रोटरी क्लब उदयपुर ने मनाया 66 वा चार्टर दिवस
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष गिरीश मेहता ने कहा कि रोटरी के 65 वर्षाे के इतिहास में क्लब के पूर्वाध्यक्षों द्वारा किये गये सेवा कार्याे ने रोटरी क्लब उदयपुर को वैश्विक स्तर पर एक नई पहिचान दिलायी।
वे आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित रोटरी क्लब उदयपुर के 66 वें चार्टर दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लब का एक-एक सदस्य अपने आप में एक संस्था है और उन्हीं की बदौलत क्लब ने शहर की जनता के लिये अनेक स्थायी सेवा कार्य किये है। 65 वर्ष की सेवा साधना ने शहर में क्लब ने एक नई मिसाल कायम की है।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश हिमांशु राय नागौरी ने कहा कि क्लब ने पिछले 65 वर्षाे में जिस प्रकार के सेवा कार्य किये है उनको देखते हुए देश की काल, परिस्थिति के अनुसार अब क्लब को राष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्य कर व्यापक स्तर पर जनता की सेवा करनी चाहिये।
पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि क्लब के पूर्व अध्यक्ष एंव सचिवों द्वारा किये गये अच्छे सेवा कार्याे से जनता काफी लाभान्वित हुई है।कार्यक्रम मे उपस्थित आई एफ एस आर के जैन ने भी पूर्वाधयक्षो को सम्मानित किया व रोटरी क्लब के कार्याे की सराहना की। नाइजीरियाई से आए हुए पूर्व असिस्टेंट गवर्नर को भी सम्मानित किया गया।
पूर्वाध्यक्ष एवं पूर्व सचिव हुए सम्मानित- समारोह के अतिथियों ने पूर्वाध्यक्ष डॉ. के.बी.शर्मा,पदम दुगड़,रमेश चौधरी,महेन्द्र टाया,एन.के.सिंघवी, नक्षत्र तलेसरा,सुरेश सिसोदिया, वीरेन्द्र सिरोया,अनिल कोठारी,आर.सी.गर्ग,पी.एल.पुजारी
पूर्वाध्यक्षों ने दिलाई वैश्विक स्तर पर रोटरी को पहिचानःमेहता
