आज शिल्पग्राम में इनडोर – आउट डोर पोर्ट्रेट शूट सेशन
उदयपुर, 22 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से चार दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला में बुधवार को प्रतिभागियों ने टेबल टॉप फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राकेश शर्मा ‘राजदीप’ और सहयोगी खुशवंत सिंह सरदलिया ने प्रतिभागियों को पहले सत्र में पीपीटी के माध्यम से स्टूडियो लाइट की तकनीकी जानकारियां साझा की। वहीं, दूसरे सत्र में टेबल टॉप का प्रैक्टिकल सेशन आयोजित हुआ। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह 10 से 2 बजे तक के सत्र में प्रतिभागी इनडोर आउट डोर मॉडल शूट और स्टूडियो पोर्ट्रेट की बारीकियां सीखेंगे। अंतिम दिन शुक्रवार को ऑन द स्पॉट केंडिड फोटो शूट तथा पोस्ट प्रोडक्शन अलग आकर्षण रहेंगे।
उदयपुर, 22 मई। बच्चों में निहित कला प्रतिभा को मुखरित करने तथा ग्रीष्मावकाश के सदुपयोग के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में 9 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए लोक-नृत्य एवं बाल-नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 1 से 20 जून 2024 तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया की वरिष्ठ रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक श्री मनोहर तेली एवं वरिष्ठ लोक-नृत्य प्रशिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा द्वारा बच्चों को बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जावेगा। साथ ही कार्यशाला के दौरान बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य की कृतियॉ तैयार की जावेगी जिनका प्रदर्शन समापन अवसर पर किया जावेगा। समापन 21 जून 2024 को दर्पण सभागार शिल्पग्राम में किया जावेगा। इच्छुक बच्चे निर्धारित फॉर्म केन्द्र तथा केन्द्र की वेब साईट https://www.wzccindia.com से प्राप्त कर सकते है।
