उदयपुर। परशुराम यूथ प्रीमियम लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पदाधिकारियों एवं खिलाडियों के द्वारा योगा करते हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश राज जी श्रीमाली,अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन संरक्षक पूर्व मावली विधायक श्री धर्म नारायण जी जोशी मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम जी सिखवाल,विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र जी पालीवाल, राष्ट्रीय अपैक्स मेंबर ओम जी जोशी,शिक्षाविद एच आर दवे साहब आदि प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ विप्र अध्यक्ष सुनील पालीवाल एवं परीक्षित श्रीमाली , जय पाठक,अनुराग शर्मा,प्रियांश पालीवाल,राहुल जोशी ने अतिथियों का ऊपरना पहना कर स्वागत किया।
संचालन विप्र पूर्वी देहात महामंत्री गणेश जी नागदा ने किया एवं धन्यवाद दिव्या जोशी ने दिया इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में इस टूर्नामेंट के माध्यम से विप्र युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए आयोजकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
परशुराम यूथ प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला ब्रह्म शक्ति टीम और द जिम जॉन के बीच खेला गया जिसमें ब्रह्म शक्ति की टीम विजेता रही।
दूसरा मुकाबला संस्कृति क्रिएशन और झोलावास टीम
परशुराम यूथ प्रीमियम लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
