– चहुंओर क्रिकेट का दौर
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के तीसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में होटल पैरेलल ने ऑरिका उदयपुर होटल को 8 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल पैरेलल ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाए। होटल पैरेलल की ओर से राहुल ने शानदार अर्धशतक 66 रन और तुलसी ने 49 रन बनाए। औरीका उदयपुर की ओर से करण सिंह राजपूत ने तीन विकेट हासिल किया। जवाब में कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए औरिका उदयपुर होटल 159 रन ही बना सकी। ऑरिका उदयपुर की ओर से भारतु पटेल ने 33 रन और प्रतीक ने 32 रन बनाए। होटल पैरेलल की ओर से तुलसी, सूरज विश्वकर्मा और प्रफुल्ल ने दो-दो विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर होटल पैरेलल के तुलसी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरे मुकाबले में उदयपुर इवेंट ने रॉयल 11 को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल 11 की टीम मात्र 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से काविश जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किया बंटू जोशी को दो विकेट मिले। उदयपुर इवेंट एलायंस ने निर्धारित लक्ष्य को 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। मनीष जैन ने नाबाद 22 रन बनाए। रॉयल 11 से शलभ अग्रवाल ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए काविश जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज खेले गए अन्य मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने होटल रेडिसन ब्लू को 36 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ट्राइडेंट ने निर्धारित 20 ओवर में हरीश के नाबाद 64 रनों के बदौलत 128 रन बनाएं। रेडिसन ब्लू की ओर से दीपक डांगी एवं हेमेंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किया। जवाब में रेडिसन ब्लू मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। दीपक डांगी ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। होटल ट्राइडेंट की ओर से रितेश पालीवाल ने 3 और गौरव चौबीसा ने दो विकेट हासिल किया।
शानदार गेंदबाजी के लिए रितेश पालीवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंतिम रात्रिकालीन मुकाबले में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने रॉयल गाइड को पांच विकेट से हराया। रॉयल गाइड ने निर्धारित ओवरों में 146 रन का स्कोर बनाया। रॉयल गाइड की ओर से हितेश ने 41 और अर्जुन मीणा ने 27 रनों का योगदान दिया। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से हर्षित धाभाई, ईशान प्रताप और सौरभ भटनागर ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाब में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हर्षित धाबाई ने 45 रन एवं ओम बड़लियास ने नाबाद 40 रन बनाएं। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए हर्षित धाभाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पैरेलल, उदयपुर इवेंट, ट्राइडेंट और राजपुताना ने जीते मैच
