इंटाली में पैंथर ने गाय के बछड़े का किया शिकार

फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली गांव में मुख्य शमशान के पास एक पैंथर देखा गया। पैंथर ने गाय के बछड़े का शिकार किया। यह शिकार शांतिदास वैष्णव के खेत के पास किया गया। वहां से बछड़े को पैंथर घसीटता हुआ 500 मी की दूरी पर शमशान की दीवार की अंतिम छोर पर बने गड्ढे पर ले गया। यह रास्ता आगे वीर हनुमान मंदिर की ओर जाता है। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र कुमार पीपाड़ा ने बताया कि पैंथर के इस मूवमूंट से ग्रामीण दहशत में है। एक माह पूर्व भी एक नीलगाय का शिकार किया था। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि इसे शीघ्र पकड़ा जाए। इन दिनो किसान खेतों के कार्य में लगे हुए हैं और खेतों पर आना-जाना बना रहता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!