उदयपुर, 10 मई। शहर के टाउनहाल के सामने मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दोपहर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से उठते धुएं और आग से मौके पर हड़कंप मच गया। पास पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मध्यप्रदेश नंबर की कार का चालक टाउनहाल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गया जहां डीजल नहीं होने पर वह वहां से लौटने लगा। तभी उसके बोनट से धुंआ उठता देख तत्काल कार को बीच सडक पर ले जाकर रोका और बोनट खोला तो उसमें से आग की लपटे उठती दिखी। इससे मौके पर राह चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने कार में बैठे परिजनों को तत्काल बाहर निकाला। वहीं पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियो ने सुझबुझ अपनाते हुए पंप पर रखे अग्निशमन यंत्र लेकर दौड़े और उसकी मदद से कार में आग पर काबू पाया। कार मालिक देवाली निवासी अशोक सिंह ने बताया कि वे किसी काम से शहर में आए थे और डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे।
चलती कार में आग से मचा हड़कंप, पाया काबू
