– दस लक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम दिवस मनाया
उदयपुर 24 सितम्बर। बड़ा बाजार स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को दिगम्बर जैन समाज के दस लक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम दिवस मनाया गया। मंदिर के सेठ शांतिलाल- विमल कुमार गदावत ने बताया कि पर्युषण महापर्व के अवसर पर महा शांतिधारा के महावीर प्रसाद – जयश्रीदेवी, अभिषेक – मिनाशी, गौरव- मीना, आरुष, आरव, अथर्व, एरिक, महावीर प्रसाद- सरोज देवी हपावत, प्रकाश- रानी देवी भोजावत ने मूलनायक संभवनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं महाशांति धारा की गई। जैन युवा परिषद के अध्यक्ष रविश मूण्डलिया ने बताया कि इस दौरान राजेश देवड़ा, महावीर देवड़ा, राजेश गदावत, राकेश पंचोली, रितेश, विनोद गुणावत, नितिन कोठारी, दिनेश-जयश्री गदावत सहित कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। पूजारी नारायण पण्डित द्वारा क्षेत्रपाल मानभद्र बाबा की विशेष आंगी धराई गई।
अष्ट प्रकार के दृव्यों से हुआ संभवनाथ भगवान का पंचामृत महाअभिषेक
